भारतीय पुरुष अंडर 23 टीम इंचियोन एशियाई खेलों में जोर्डन और संयुक्त अरब अमीरात के साथ ग्रुप जी में है जबकि महिला सीनियर टीम ग्रुप ए में दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और मालदीव के साथ होगी। बृहस्पतिवार को जारी किए गए ड्रॉ में पुरुष वर्ग में 29 टीमें हैं, जिन्हें आठ समूहों में बांटा गया है। इसमें पांच ग्रुप चार-चार टीमों के हैं जबकि तीन ग्रुप में तीन-तीन टीमें हैं। महिला वर्ग में 11 टीमों को चार-चार के दो और तीन के एक समूह में बांटा गया है। दो बार की एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भारत ने 2012 एएफसी अंडर-22 क्वालीफायर में संयुक्त अरब अमीरात से ड्रॉ खेला था। अमीरात ने ग्वांगझू एशियाई खेल 2010 में रजत पदक जीता था।