फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Europa League: मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराकर टोटेनहम ने जीता यूरोपा लीग खिताब, ट्रॉफी का सूखा खत्म किया

Thu, 22 May 2025 02:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बिलबाओ

सार

इस खिताब से टीम को अगले सत्र की चैंपियंस लीग में जगह मिलने की गारंटी मिली। टोटेनहम ने यूरोपा लीग में अपना अभियान 10 जीत, तीन ड्रॉ और दो हार से खत्म किया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोटेनहम ने बुधवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर यूरोपा लीग फाइनल जीता और चार दशक से अधिक समय में अपनी पहली यूरोपीय ट्रॉफी हासिल की। इस तरह टोटेनहम का खिताब का सूखा आखिरकार खत्म हो गया। 2008 में इंग्लिश लीग कप जीतने के बाद टोटेनहम का पहला बड़ा खिताब है और 1984 में अपना दूसरा यूएफा कप जीतने के बाद यूरोपीय लीग में पहली जीत है।
विज्ञापन


टोटेनहम के लिए ब्रेनन जॉनसन ने पहले हाफ के अंत में विजयी गोल दागकर जीत सुनिश्चित की। जॉनसन ने कहा, 'इस क्लब ने 17 साल से कोई ट्रॉफी नहीं जीती है। यह ट्रॉफी बहुत मायने रखती है। टोटेनहम एक अच्छी टीम है, लेकिन कभी भी जीत नहीं पाती। हमने जीत हासिल की।'

इस खिताब से टीम को अगले सत्र की चैंपियंस लीग में जगह मिलने की गारंटी मिली। टोटेनहम ने यूरोपा लीग में अपना अभियान 10 जीत, तीन ड्रॉ और दो हार से खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें