चार बार फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली जर्मनी इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार है। यदि जर्मनी इस बार भी यह खिताब अपने नाम करती है तो वह ब्राजील के सर्वाधिक खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। जर्मनी 1954, 1974, 1990 और 2014 में फीफा वर्ल्ड कप जीत चुका है। जर्मनी को ग्रुप एफ में दक्षिण कोरिया, मैक्सिको और स्वीडन के साथ रखा गया है। इसे ग्रुप ऑफ डेथ भी कहा जा रहा है।
.
2014 में कोच जोकिम लो की निगरानी में विश्वकप जीतने वाली जर्मनी इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। पिछले साल रूस में हुए कंफेडरेशंस कप जीतकर जर्मनी ने इस विश्वकप के लिए भी अपनी दावेदारी ठोक दी थी। जर्मनी टीम के नए कप्तान टोनी क्रुस से उम्मीद होंगी। विश्वकप के महारथी स्ट्राइकर मीरोस्लाव क्लोसे, थॉमस मूलर, नील्स पीटरसन, अनुभवी गोलकीपर मैनुअल नूयेर टीम की जान हैं।