फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: फीफा विश्वकप में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड किसके नाम? रोनाल्डो नंबर-2, पहले पर कौन?

Mon, 20 Jul 2026 04:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के नाम है। 2026 विश्व कप के बाद उनके खाते में 16 अवॉर्ड हो गए हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो आठ अवॉर्ड के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि आर्जेन रोबेन, किलियन म्बाप्पे, लुइस सुआरेज और लुका मोड्रिच भी शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : FIFA.COM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप में टीम की सफलता जितनी अहम होती है, उतनी ही महत्वपूर्ण उन खिलाड़ियों की भूमिका भी होती है जो बड़े मुकाबलों में अकेले दम पर मैच का रुख बदल देते हैं। ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए फीफा ने 2002 विश्व कप से 'मैन ऑफ द मैच' (अब प्लेयर ऑफ द मैच) पुरस्कार की शुरुआत की थी।

विज्ञापन


पिछले दो दशकों में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस सम्मान पर अपना दबदबा बनाया, लेकिन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी इस सूची में सबसे आगे हैं। 2026 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद मेसी ने अपने नाम 16 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड कर लिए हैं। वह इस मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद पुर्तगाल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो (8) से दोगुना आगे हैं।

मेसी ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना आसान नहीं
मेसी ने 2026 विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन से इस रिकॉर्ड को और मजबूत किया। अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक, ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में दो असिस्ट की मदद से उन्होंने अर्जेंटीना को फाइनल तक पहुंचाया। छह विश्व कप खेल चुके मेसी 2022 में अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बना चुके हैं और अब प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के मामले में भी उनसे आगे कोई नहीं है। उनके खाते में कुल 16 अवॉर्ड दर्ज हैं।

रोनाल्डो दूसरे, एमबाप्पे और मोड्रिच भी टॉप-5 में
 

  • पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2026 विश्व कप में उज्बेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अपना आठवां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए। यह संभवतः उनका आखिरी विश्व कप भी माना जा रहा है।
  • तीसरे स्थान पर नीदरलैंड के पूर्व स्टार आर्जेन रोब्बेन हैं, जिन्होंने छह बार यह सम्मान जीता। वहीं फ्रांस के किलियन एमबाप्पे, उरुग्वे के लुइस सुआरेज और क्रोएशिया के महान मिडफील्डर लुका मोड्रिच के नाम पांच-पांच अवॉर्ड दर्ज हैं।

नेमार, ग्रिजमैन, हजार्ड और हैरी केन भी सूची में
ब्राजील के स्टार नेमार, फ्रांस के एंटोनी ग्रिजमैन, बेल्जियम के एडेन हज़ार्ड और इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने विश्व कप में चार-चार बार प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान हासिल किया है। नेमार 2014, 2018, 2022 और 2026 विश्व कप में ब्राजील का हिस्सा रहे, जबकि ग्रिजमैन ने फ्रांस के लिए एक दशक तक शानदार प्रदर्शन किया। हज़ार्ड ने 2018 विश्व कप में बेल्जियम को तीसरा स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

2002 से शुरू हुआ था यह पुरस्कार
फीफा ने 2002 विश्व कप से हर मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार देना शुरू किया था। बाद में इसका नाम बदलकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' कर दिया गया। यह सम्मान उस खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने मुकाबले में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया हो।

विश्व कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 16
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल 8
आर्जेन रोबेन नीदरलैंड 6
किलियन म्बाप्पे फ्रांस 5
लुइस सुआरेज उरुग्वे 5
लुका मोड्रिच क्रोएशिया 5
नेमार ब्राजील 4
एंटोनी ग्रिजमैन फ्रांस 4
एडेन हजार्ड बेल्जियम 4
हैरी केन इंग्लैंड 4
विज्ञापन

मेसी और रोनाल्डो के बीच अब भी बड़ा अंतर
विश्व फुटबॉल में मेसी और रोनाल्डो की प्रतिद्वंद्विता वर्षों से चर्चा का विषय रही है। हालांकि विश्व कप में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड की बात करें तो मेसी ने स्पष्ट बढ़त बना रखी है। उनके 16 अवॉर्ड न सिर्फ रोनाल्डो के आठ अवॉर्ड से दोगुने हैं, बल्कि बाकी सभी खिलाड़ियों से भी काफी आगे हैं। यह रिकॉर्ड उनके विश्व कप में लगातार शानदार प्रदर्शन और निर्णायक मौकों पर टीम को जीत दिलाने की क्षमता को भी दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें