फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माराडोना की सिगार से लेकर मैक्सिको के भूकंप तक, फीफा 2018 की वो 3 घटनाएं जो आपको जानना चाहिए

Mon, 18 Jun 2018 06:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हिर्विंग लोनाजो और डिएगो माराडोना
विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2018 को शुरू हुए अभी महज पांच दिन हुए हैं कि इसमें विवाद और अजीब घटनाएं होती दिखने लगी हैं। मेजबान रूस ने टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज करते हुए 5-0 से जीत दर्ज की और फिर पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पहले ही मैच में हैट्रिक जमाकर समां बांध दिया। 

विज्ञापन


अब जब टूर्नामेंट का पांचवा दिन शुरू हो चुका है तो हम आपको बताते हैं कि पिछले दिनों इसमें तीन सबसे बड़े ड्रामे क्या हुए हैं। 

3) लोनाजो के गोल से मैक्सिको में आया भूकंप

लोनाजो
हिर्विंग लोनाजो के गोल का जश्न मनाने से मैक्सिको में कृत्रिम भूकंप आया। मैक्सिको ने लोनाजो के गोल की मदद से गत चैंपियन जर्मनी को 1-0 से मात दी और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

रूस मे चल रहे फुटबॉल विश्व कप में लोनाजो ने जैसे ही मैच का पहला और इकलौता गोल मारा, हजारों मील दूर बैठे मैक्सिको के लोग इस कदर खुशी में कूदने लगे कि वहां भूकंप आ गया। मेक्सिको सिटी में मौजूद दो सिसमिक सेंसर्स ने धरती के कंपन को रिकॉर्ड किया। इंस्टिट्यूट ऑफ जियोलॉजिकल एंड एटमसफेरिक रिसर्च के विभाग एसआईएमएमएसए (SIMMSA) ने इसकी पुष्टि की है। 

SIMMSA ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'लोनाजो के निर्णायक गोल मारते ही राजधानी में बड़े पैमाने पर लोगों के कूदने पर कृत्रिम रूप से भूकंप आया।' बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब लोगों के कूदने की वजह से धरती में कंपन महसूस किया गया हो।

2) फ्रांस के डिफेंडर ने माना फाउल करने के बाद की थी एक्टिंग

लुकास हर्नांडेज
फ्रांस के 22 वर्षीय लेफ्ट बैक लुकास हर्नांडेज ने शनिवार को कई ऑस्ट्रेलियाई फैंस को गुस्सा दिलाया क्योंकि कई मौकों पर उन्होंने चोट लगने की एक्टिंग की। इस मैच में फ्रांस की 2-1 से जीत हुई। मगर दोनों टीमों के बीच विवाद काफी हुआ।

मैच के बाद फील्ड पर बर्ताव करने का सवाल किया गया तो हर्नांडेज ने कहा, 'यह खेल का हिस्सा है।' उन्होंने साथ की कहा कि जब मैच खत्म होने के करीब था तो उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया ताकि समय बर्बाद हो सके। 

हर्नांडेज ने कहा, 'आपने कल देखा। यह सच है कि कुछ मौकों पर मैंने फाउल किया, लेकिन मैंने रोक-टोक की। यह शो का हिस्सा था, खेल का भाग। यह सच है कि कभी मैं बढ़ा-चढ़ाकर चीजें करता हूं, लेकिन यह मेरे चरित्र का हिस्सा है। मैं ऐसा करने का आदि हूं, विशेषकर तब जब हम बढ़त पर हो। टीम और मैं जीत सकते हैं और कुछ सेकंड्स को सुरक्षित कर सकते हैं।'

फ्रांस का अगला मुकाबला पेरू से जबकि ऑस्ट्रेलिया का डेनमार्क से होगा। ऑस्ट्रेलियाई विंगर मैथ्यू लेकी फ्रेंच डिफेंडर के गेम से खुश नहीं थे। उन्होंने कहा, 'गेम के लिए यह निराशाजनक है। इस तरह के विवाद लोगों को फुटबॉल के प्रति निराश करते हैं। ऐसा अच्छा नहीं लगता जब लेफ्ट डिफेंडर हर्नांडेज जैसे लोग आपके ऊपर गिरे और कई डाइव लगाएं। यह निराशाजनक है। वह बिना किसी से टकराए मैदान पर गिर रहे थे और रेफरी उस पर फ्री किक दे रहे थे।'
विज्ञापन

1) माराडोना ने आइसलैंड के खिलाफ मुकाबले में अर्जेंटीना के गेमप्लान की आलोचना की

डिएगो माराडोना
पूर्व विश्व कप विजेता और अर्जेंटीना के मैनेजर रहे डिएगो माराडोना ने आइसलैंड के खिलाफ सैंपाउली का मैच देखा, जो 1-1 पर समाप्त हुआ। महान फुटबॉलर ने अर्जेंटीना के गेमप्लान की आलोचना करते हुए कहा कि कमजोर टीम के खिलाफ कम तैयारी ड्रॉ का सबसे बड़ा कारण रही।

मेसी के पेनल्टी मिस करने के बावजूद माराडोना ने पूरा गुस्सा टीम के गेमप्लान पर निकाला। 1986 वर्ल्ड कप विजेता ने कहा, 'यह शर्मनाक है। आइसलैंड को कमजोर मानकर हमारी तैयारी अच्छी नहीं रही। हमारे सभी कॉनर्स हवा में खेले गए। हमने छोटे पास वाला गेम नहीं खेला।'

यही नहीं खुद माराडोना ने मैच के दौरान सिगार जलाया। इस साल विश्व कप में स्टेडियम के अंदर धूम्रपान करने की इजाजत नहीं है। ऐसे में माराडोना ने सिगार जलाकर विवादों को निमंत्रण दे दिया। हालांकि, माराडोना ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि आगे से वह ऐसी गलती नहीं करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें