फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्बिया दौरे के बाद स्विस फुटबॉलर कोरोना से संक्रमित

Thu, 02 Jul 2020 05:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड के फुटबॉल क्लब सेंट गालेन ने कहा कि उसके एक खिलाड़ी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। यह खिलाड़ी सर्बिया में अपने परिवार से मिलने गया था।

विज्ञापन


स्विस लीग में शीर्ष पर चल रहे इस क्लब ने कहा कि उसने बोरिस बाबिक को घुटने की चोट से उबरने के दौरान दो सप्ताह परिवार के साथ बिताने की अनुमति दी थी।

इस 22 वर्षीय फारवर्ड का वापसी पर परीक्षण किया गया जो कि पॉजीटिव आया है। क्लब ने कहा कि उसमें कोविड-19 के किसी तरह के लक्षण नहीं हैं लेकिन अब वह पृथकवास पर है। क्लब ने कहा कि बाबिक वापसी के बाद टीम के साथियों से नहीं मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें