फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस कप चैंपियन को नहीं मिलेगी यूरोपा लीग में जगह, पांच अगस्त से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत

Fri, 03 Jul 2020 08:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Football - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

स्विस सॉकर संघ ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस महामारी से हुए व्यस्त कार्यक्रम के कारण स्विस कप के विजेता को यूरोपा लीग में पारंपरिक प्रवेश नहीं मिलेगा। यूएफा ने चैंपियंस लीग तथा यूरोपा लीग के लिए तीन अगस्त तक की समय सीमा तय की है। स्विस कप को क्वार्टर फाइनल चरण में रोक दिया गया था और इस तारीख तक इसके शुरू होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


संघ ने कहा कि उसने यूएफा से अंतिम तारीख को बढ़ने की कई बार मांग की, लेकिन उसे खरिज कर दिया गया। इस प्रतियोगिता के विजेता को यूरोपा लीग के तीसरे क्वालीफाइंग दौर में जगह मिलती है। यूरोपा लीग की शुरूआत पांच अगस्त से होगी और टूर्नामेंट 21 अगस्त तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें