अमेरिकी फुटबाल संघ के अध्यक्ष सुनील गुलाटी को अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) की कार्यकारी समिति का सदस्य चुना गया है।
फीफा की कार्यकारी समिति के सदस्य का चुनाव करने के लिए शुक्रवार को पनामा में कांग्रेस ऑफ द नोर्थ एंड सेंट्रल अमेरिकन एंड कैरेबियन फुटबाल (कोनकैफ) में वोट डाले गए।
गुलाटी साल 2006 से अमेरिकी फुटबाल संघ के अध्यक्ष हैं। गुलाटी को फीफामें अपने नए पदभार को संभालने के लिए कोनकैफ कार्यकारी समिति से इस्तीफा देना होगा। गुलाटी की जगह अब कनाडा के विक्टर मोंटाज्ञिनी इस पद को संभालेंगे।