फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्म सम्मान पाकर हूं 'नर्वस', इसे महसूस करने में लगेगा समय: छेत्री

Sat, 26 Jan 2019 08:45 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुनील छेत्री
विज्ञापन

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने शनिवार को कहा कि पद्म सम्मान के लिए चुने जाने से वह 'नर्वस' हैं और अच्छे प्रदर्शन का 'अतिरिक्त दबाव' महसूस कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में मौजूदा खिलाड़ियों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले छेत्री इस साल पद्मश्री पाने वाले नौ खिलाड़ियों में से हैं।

विज्ञापन


छेत्री ने कहा , 'फिलहाल तो बिल्कुल खुशी का भाव है। इसे महसूस करने में समय लगेगा। यह समझने में समय लगेगा कि इसके मायने क्या हैं। हर व्यक्ति में कमियां होती हैं। मुझमें भी है। मैं इसे समझता हूं, लेकिन बेहतर इंसान बनने की कोशिश करता हूं। मुझे लगता है कि मुझे दूसरों के लिए मिसाल बनना चाहिए।' 

उन्होंने कहा , 'मुझे यह अतिरिक्त दबाव अच्छा लग रहा है जो पद्मश्री सम्मान के साथ मिला है।' दिवंगत जी पॉल, दिवंगत सैलेन मन्ना, पी के बनर्जी, चुन्नी गोस्वामी, बाईचुंग भूटिया के बाद वह यह सम्मान पाने वाले छठे फुटबॉलर हैं। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें