फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतू के छह गोल से साई, साल्ट लेक ने पिलानी स्कूल को रौंदा

Sun, 01 Sep 2019 05:26 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : social Media
विज्ञापन

हेमा के चार गोल से कर्नल पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम ने एमपीएचएस, रामनगर ( नैनीताल) को लड़कियों के सुब्रत कप जूनियर (अंडर-17) फुटबॉल टूर्नामेंट में पूल ए के मैच में शनिवार को यहां 6-0 से करारी शिकस्त दी। नीतू के छह और वर्षा के चार गोल से इसी पूल के मैच में साई, साल्ट लेक, कोलकाता ने बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी को 11-0 से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


यूरती के तीन गोल से रॉजरी हायर सेकेंडरी स्कूल, नेवलिम गोवा ने केवी जेएनयू, ओल्ड कैंपस, नई दिल्ली को पूल बी में 6-1 से हराया। आनंदी और महालक्ष्मी के तीन-तीन गोल से इसी पूल में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, नमक्कल (तमिलनाडु) ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई को 11-0 से धो दिया।

बॉबी के पांच गोल से जीएसएसएस खुड्डा लाहौरा, चंडीगढ़ ने पूल डी में एयरफोर्स स्कूल, बैरकपुर को 10-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं मॉडर्न स्कूल वसंत विहार, नई दिल्ली ने राबिया बल्खी,काबुल के साथ मैच गोलरहित ड्रॉ खेला।  लालदनहिमी के तीन गोल से एनसीसी नॉर्थ ईस्ट डायरेक्ट्रेट ने पूल सी में अमरपुर (गोमती), त्रिपुरा को 9-0 से हराया। वही,ं बांग्लादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान ने साकेत इंटरनेशनल स्कूल, अजंड, बड़वानी (म.प्र.) के 7-0 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन


संतोषी टोपनो के तीन गोल से सेंट कोलंबस कॉलिजिएट स्कूल, हजारीबाग (झारखंड) ने वाईएसआर स्पोर्ट्स स्कूल, कडप्पा को पूल ई में 6-0 से हराया। नीलमणि इंग्लिश स्कूल इम्फाल ने जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल, हिसार को पूल एफ में 2-0 से हराया जबकि इसी पूल में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, आइजोल ने फेथ हायर सेकेंडरी स्कूल, हिम्मतनगर, गुजरात पर 2-0 से जीत दर्ज की। 

एम नरजारी के सात गोल से सिंबरगांव हाई स्कूल, कोकराझार ने हैतीमारी हाई स्कूल मालदा को पूल जी में 12-0 से शिकस्त दी। प्रमिला और प्रियंका के तीन तीन गोल से माता रुकमणि कन्या आश्रम दिमरपाल जगदलपुर ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, दोइमुख, अरुणाचल प्रदेश को पूल एच में 10-0 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें