फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीवरपूल छोड़ सकते हैं स्टीवन गेरार्ड

Sat, 03 Jan 2015 04:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टीवन गेरार्ड सत्र के अंत में लीवरपूल को छोड़ने की घोषणा कर सकते हैं जिससे इंग्लिश प्रीमियर लीग की इस शीर्ष टीम के साथ उनका 25 साल का नाता टूट जाएगा।
विज्ञापन


कप्तान गेरार्ड के भविष्य को लेकर पिछले कुछ महीनों से अटकलें लगाई जा रही थी और माना जा रहा है कि उन्होंने सत्र के अंत में अपना अनुबंध समाप्त होने के बाद विदेशों में करियर जारी रखने का फैसला कर लिया है।

एनफील्ड में बृहस्पतिवार को लीसेस्टर के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ हुए मैच में 34 वर्षीय गेरार्ड ने पेनाल्टी पर दो गोल दागे थे। गेरार्ड का नाम एमएलएस फ्रेंचाइजी एलए गैलेक्सी के साथ जोड़ा जा रहा है और एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फुटबॉलर शुक्रवार को अपनी योजना का खुलासा कर सकता है जिससे कि सत्र के बाकी हिस्से में उनके भविष्य को लेकर किसी तरह की अटकलबाजी नहीं हो और टीम का ध्यान भंग नहीं हो।
विज्ञापन


साथ ही पश्चिम एशिया के क्लबों ने भी गेरार्ड में दिलचस्पी दिखाई है और इंग्लैंड का यह पूर्व कप्तान नए साल की शुरुआत से विदेशी टीमों के साथ बात करने लिए स्वतंत्र है। यह भी खबर है कि 34 वर्षीय गेरार्ड अब यूएस मेजर लीग सॉकर क्लब में शामिल हो सकते हैं।

ब्राजील में 2014 वर्ल्ड कप के बाद गेरार्ड ने इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने लिवरपूल की ओर से 700 मैच खेले और वर्ष 2005 में एनफील्ड क्लब को चैंपियंस लीग फाइनल में एसी मिलान पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें