फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में सात माह बाद आज से खेल शुरू, आई लीग फुटबॉल के क्वालिफाइंग मुकाबलों से होगी खेलों की बहाली

Thu, 08 Oct 2020 05:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आई लीग (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब आई लीग के लिए एकमात्र स्थान हासिल करने के लिए बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले क्वालिफाइंग फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। बिना दर्शकों के होने वाले इस टूर्नामेंट से देश में सात महीने से कोरोना से बंद खेल गतिविधियां भी बहाल होंगी। 

विज्ञापन


साल्टलेक स्टेडियम में भवानीपुर एफसी टूर्नामेंट केशुरुआती मुकाबले में एफसी बेंगलुरू यूनाइटेड के सामने होगा। इसके बाद कल्याणी स्टेडियम में मोहम्मडन स्पोर्टिंग और दिल्ली गढ़वाल एफसी के बीच मुकाबला होगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम आई लीग के लिए क्वालिफाई करेगी, जिसके दिसंबर में शुरू होने की संभावना है। देश में अंतिम फुटबॉल मैच 14 मार्च को गोवा में इंडियन सुपर लीग फाइनल खेला गया था। एफसी केरला ने क्वालिफायर से हटने का फैसला किया जिससे यह पांच टीमों का टूर्नामेंट बन गया। प्रत्येक टीम राउंड रोबिन प्रारूप में एक बार एक दूसरे से भिड़ेगी। 19 अक्तूबर को फाइनल मैच के बाद शीर्ष टीम को आई लीग 2020-21 में प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें