फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid19: तीन महीने बाद फिर से शुरू होगी स्पेनिश 'ला लीगा', 11 जून से होंगे मुकाबले

Sun, 31 May 2020 08:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

स्पेन की मशहूर फुटबॉल लीग ला लीगा एक बार फिर से पूरी तैयारी के साथ शुरू होने जा रही है। कोरोना लॉकडाउन की वजह से मार्च में स्थगित होने के बाद यह चर्चित लीग अब एक बार फिर से तीन महीने बाद 11 जून से शुरू हो जाएगी। वहीं एक जून से सभी टीमें अपने सभी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम का उपयोग करते हुए ट्रेनिंग की शुरुआत कर पाएंगी।

विज्ञापन


मई की शुरुआत में चरणबद्ध तरीके से कई दिशानिर्देशों के साथ खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू हुई थी। इसमें खिलाड़ियों की स्वास्थ्य जांच और छोटे-छोटे समूह में अभ्यास सत्र शामिल था। सभी चरणों के बाद अब ला लीगा भी कई शर्तों के साथ फिर से शुरू होने के लिए तैयार हो चुकी है।

मार्च में लीग के स्थगित होने के वक्त बार्सिलोना की टीम रियल मेड्रिड से दो अंक की बढ़त के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर थी। वहीं अब कोरोना के खतरे के बीच शुरू होने वाली लीग में खिलाड़ियों को दर्शकों की कमी महसूस हो सकती है क्योंकि मुकाबले बंद दरवाजे के पीछे करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


ला लीगा से पहले जर्मनी की चर्चित फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा की शुरुआत हो चुकी है और वो कोरोना काल में दोबारा से शुरू होने वाली पहली प्रमुख फुटबॉल लीग है। इसके अलावा ब्रिटेन की प्रीमियर लीग की शुरुआत 17 जून तो इटली की सीरी ए की 20 जून से शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें