फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनेगा स्पेन

Sat, 14 Jun 2014 10:57 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राजील में होने वाले 2014 फुटबॉल वर्ल्ड कप में गत चैंपियन स्पेन एक बार फिर चैंपियन बनने जा रहा है? जी हां यह दावा किया है फुटबॉल विशेषज्ञों ने।
विज्ञापन


स्विट्जरलैंड स्थित सीआईईएस फुटबॉल विशेषज्ञों ने कहा है की उन्होंने वर्ल्ड कप में भाग ले रही 32 टीमों के कैरियर का गहराई से विश्लेषण करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है।

उन्होंने कहा, "इस दृष्टिकोण से हमें टूर्नामेंट के एक काल्पनिक परिणाम का अनुमान लगाने में मदद मिली। इससे पता चला चला की स्पेन फाइनल मुकाबले में मेजबान ब्राजील को हराएगा। अर्जेंटीना तीसरे जबकि फ्रांस चौथे स्थान पर रहेगा।"
विज्ञापन


इन विशेषज्ञों ने सभी खिलाड़ियों के लीग मैचों के दौरान किए गए गोल, पिछले दो साल में उनका प्रदर्शन और उन्होंने अभी तक कितने वर्ल्ड कप मैच खेले हैं उनका अध्ययन किया है। विशेषज्ञों ने वर्ल्ड कप में भाग लेने वाले सभी आठ ग्रुपों का भी अध्ययन किया है कि इनमें से कौन सी टीमें अंतिम-16 में जगह बनाएगी।

इसके तहत ब्राजील पहले नॉकआउट मुकाबले में नीदरलैंड को हराएगा जबकि जापान को इटली के हाथों हार का सामना करना पड़ेगा। फ्रांस की टीम नाईजीरिया को हराएगी जबकि पुर्तगाल मजबूत रूस को शिकस्त देगी।

अंतिम-16 चरण में विशेषज्ञों के अनुसार गत चैंपियन स्पेन के हाथों क्रोएशिया को मात मिलेगी जबकि इंग्लैंड टीम कोलंबिया को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाएगी। इक्वाडोर को अर्जेंटीना के हाथों हार मिलेगी।

वहीं जर्मनी बेल्जियम को बाहर करेगी। र्क्वाटर फाइनल में मेजबान ब्राजील इटालियन टीम को हराएगी जबकि फ्रांस पुर्तगाल टीम को शिकस्त देगी।

स्पेन के हाथों इंग्लैंड को मात मिलेगी जबकि जर्मन टीम अर्जेंटीना से हार जाएगी। इसके अलावा पांच बार की चैंपियन ब्राजील सेमीफाइनल में फ्रांस को हराकर जगह बनाएगी जबकि अर्जेंटीना को दूसरे सेमीफाइनल में स्पेन से हार का स्वाद चखना पड़ेगा।
विज्ञापन


इन आंकड़ों में यह भी कहा गया है की टूर्नामेंट का सबसे प्रतिस्पर्धात्मक ग्रुप ‘सी’ और ग्रुप ‘जी’ रहेगा। ग्रुप ‘सी’ में जापान, कोलंबिया, आइवरी कोस्ट और यूनान हैं जबकि ग्रुप ‘सी’ में पुर्तगाल, जर्मनी, अमेरिका और घाना की टीम हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें