फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में फुटबॉल: ला लीगा के फैंस के लिए भी खुशखबरी, हर दिन एक मैच की मिली अनुमति

Thu, 28 May 2020 11:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

स्पैनिश फुटबॉल महासंघ (आरएफईएफ) ने लीग के कार्यक्रम पर नियंत्रण को लेकर फैसला अपने पक्ष में आने के बाद ला लिगा को सत्र की बहाली पर प्रत्येक दिन मैचों के आयोजन की अनुमति दी। स्पैनिश लीग ने पिछले साल इस सत्र के लिए सोमवार और शुक्रवार को भी मैचों के आयोजन का फैसला किया था जिसके बाद से ही उसकी स्पेनिश फुटबॉल महासंघ के साथ ठनी हुई थी।

विज्ञापन


फुटबॉल महासंघ ने कहा था कि यह फैसला फुटबॉल प्रेमियों के अनुकूल नहीं है। दूसरी तरफ ला लिगा ने महासंघ पर टेलीविजन अधिकारों का बड़ा हिस्सा लेने का आरोप लगाया और वह अदालत में चला गया। पिछले साल अगस्त में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अदालत ने शुक्रवार को मैचों के आयोजन की अनुमति दे दी लेकिन सोमवार को नहीं दी।

इस मामले में कानूनी कार्रवाई बुधवार को पूरी हुई जिसमें फैसला फुटबॉल महासंघ के पक्ष में गया। मैड्रिड के जज आंद्रियास सांचेज ने जो फैसला दिया है उससे महासंघ को शनिवार और रविवार को छोड़कर किसी भी अन्य दिन लीग के मैचों का आयोजन रोकने का अधिकार मिल गया।
विज्ञापन


स्पैनिश फुटबॉल महासंघ ने कहा कि इस फैसले से वह संतुष्ट है लेकिन उसने कहा कि वह सद्भावना के तौर पर कोरोना वायरस से प्रभावित चैंपियनशिप के बाकी बचे सत्र में हर दिन मैचों के आयोजन की अनुमति देगा। महासंघ ने कहा कि वह चाहता कि वर्तमान सत्र बिना किसी परेशानी के समाप्त हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें