चे एडम्स के दर्शनीय गोल की मदद से साउथैम्पटन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के रोमांच से भरे मैच में मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराया। साउथैम्पटन की तरफ से पहले सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले एडम्स ने खेल 16वें मिनट में लगभग 40 मीटर की दूरी से शॉट जमाया जो सिटी के गोलकीपर एडरसन मोरेस के ऊपर से गोल में समा गया, इसके बाद साउथैम्पटन के गोलकीपर अलेक्स मैकार्थी ने कई अच्छे बचाव किए, जिससे सिटी को लीग में अपने मैदान से इतर लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।