दुनिया भर में फुटबाल मैचों के दौरान बढ़ती हिंसा का एक और चौंकाने वाला मामला अमेरिका में देखने को मिला जब जहां एक मैच के दौरान रेफरी के निर्णय से नाराज गोलकीपर ने रेफरी को ऐसा पंच मारा कि उसकी मौत ही हो गई।
अमेरिका में साकर लीग मैच के दौरान 46 वर्षीय रेफरी रिकार्डो पोर्टिलियो का एक खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाना इतना नागवार गुजरा कि 17 वर्षीय उस गोलकीपर ने पोर्टिलियो के सिर में जबरदस्त घूंसा जड़ दिया।
सिर में तेजी से हुए इस प्रहार से साल्ट लेक सिटी में रहने वाले रेफरी कोमा में चले गए। एक सप्ताह कोमा में रहने के बाद पोर्टिलिया ने आखिरकार दम तोड़ दिया। यूनीफाइड पुलिस प्रवक्ता जस्टिन होयल के मुताबिक, ‘मामले में संदिग्ध फुटबालर पोर्टिलियो के काफी करीब खड़ा था और उसने एक बार उनके चेहरे पर भी घूंसा मारा।’ आरोपी के खिलाफ बाल कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।