फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोवाकिया ने वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को चौंकाया

Mon, 30 May 2016 06:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को यूरो 2016 के दोस्ताना फुटबॉल मुकाबले में स्लोवाकिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। खराब मौसम से प्रभावित इस मुकाबले में स्लोवाकिया ने अनुभवहीन जर्मनी की टीम को 3-1 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन


अगले महीने शुरू होने वाले यूरो कप में पदार्पण की तैयारी कर रही स्लोवाकिया को वेल्स, इंग्लैंड और रूस की टीमों के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। इस मुकाबले में जर्मनी टीम के कोच जोआकिम लोऊ ने चार नए खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा था।

इस दौरान जर्मनी की टीम लय में नहीं दिखी। मारियो गोमेज ने पेनल्टी को गोल में तब्दील कर जर्मनी को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद स्लोवाकिया ने मारेक हामसिक और माइकल ड्यूरिस के गोलों की बदौलत मध्यांतर तक 2-1 की बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन


मध्यांतर के समय आई तेज आंधी और बारिश के कारण ब्रेक को बढ़ाकर 35 मिनट करना पड़ा। दूसरे हाफ में जुराज कुका ने स्लोवाकिया की ओर से एक और गोल दागा जिससे उसकी टीम 3-1 से जीत दर्ज करने में सफल रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें