दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के छह बोर्ड सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा देकर अध्यक्ष जोसेप मारिया की मुसीबतें बढ़ा दी है। कोरोना संकट के बीच बार्सिलोना क्लब में चल रहा टकराव अब सड़क पर आ गया है। इसके चलते दो उपाध्यक्षों और निर्देशक ने अपने-अपने इस्तीफे अध्यक्ष जोसेप को भेज दिए हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे सोशल मीडिया घोटाले और कोरोना के दौरान अध्यक्ष के मनमाने फैसलों की वजह बताया है।