शिलांग लाजोंग एफसी ने भारतीय नौसेना के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। शिलांग लाजोंग एफसी की टीम एक गोल से पिछड़ने रही थी इसके बावजूद टीम भारतीय नौसेना को हराने में सफल रही। डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शिलांग लाजोंग टीम ने शनिवार को भारतीय नौसेना को 2-1 से हराकर लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
अब गत चैंपियन टीम से होगा सामना
विजय मरांडी ने पहले हाफ में भारतीय नौसेना को बढ़त दिलाई थी, लेकिन दूसरे हाफ में दामाइटफांग लिंगदोह और एवरब्राइटसन सना मायलिएमपाड ने गोल कर घरेलू टीम को जीत दिला दी। इस मुकाबले में दोनों टीमों के गोलकीपरों ने कुछ शानदार बचाव किए। शिलांग लाजोंग एफसी ने मैच के 79वें मिनट में बढ़त बनाने के बाद अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत करते हुए नौसेना की टीम को वापसी का मौका नहीं दिया। शिलांग लाजोंग एफसी का सेमीफाइनल में सामना गत विजेता नॉर्थईस्ट युनाइटेड के साथ 19 अगस्त को होगा।