नाओरेम महेश सिंह के मैच में आखिरी क्षणों में किए गोल की मदद से शिलॉग लाजोंग एफसी ने आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में शु्क्रवार को गत चैम्पियन मिनर्वा पंजाब एफसी को 1-0 से हराकर उलटफेर किया।
तालिका में सबसे निचले पायदान पर खड़ी लाजोंग के लिए महेश ने 84वें मिनट में मैच का इकलौता गोल किया। लाजोंग के गोलकीपर फुरबा तेंपा लाछेनपा ने कुछ शानदार बचाव किये और मैन ऑफ द मैच रहे। यह लगातार आठवां मैच है जब मिनर्वा पंजाब एफसी की टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही।