फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाजोंग ने किया बड़ा उलटफेर, 3-2 से हराकर चर्चिल की उम्मीदों को तोड़ा

Tue, 05 Feb 2019 11:03 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिलॉग लाजोंग
विज्ञापन

अंतिम स्थान पर चल रहे शिलॉग लाजोंग ने अंतिम लम्हों में दागे गोल की बदौलत आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर चल रहे चर्चिल ब्रदर्स को मंगलवार को 3-2 से हराकर उलटफेर किया।    

विज्ञापन


इस हार के साथ चर्चिल की खिताब की उम्मीदों को झटका लगा है। विजेता टीम की ओर से सैमुअल किन्शी (36वें और 45वें मिनट) ने दो जबकि नाओरेम महेश सिंह (83वें मिनट) ने एक गोल दागा।    

चर्चिल की ओर से विलिस प्लासा और एंथोनी वोल्फे ने गोल किए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए। लाजोंग की जीत से चेन्नई सिटी की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। टीम के 14 मैचों में 30 अंक हैं। चर्चिल की टीम के 29 अंक हैं जबकि उसने 16 मैच खेल लिए हैं। शिलांग लाजोंग 15 मैचों में 10 अंक के साथ अंतिम स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन एरोज ने किया बड़ा उलटफेर,मिनर्वा को 2-1 से हराया

इंडियन एरोज ने आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में गत चैम्पियन मिनर्वा पंजाब को 2-1 से हराकर उलटफेर किया। इस जीत से युवा खिलाड़ियों की टीम इंडियन एरोज तालिका में सातवें स्थान पर आ गयी। मिनर्वा की टीम नौवें स्थान पर है। 

कलिंगा स्टेडियम में खेले गये मैच में अंडर 16 टीम के रोहित धानू ने 38वें मिनट में पहला गोल किया जबकि मैन ऑफ द मैच रहीम अली ने मध्यांतर के तुरंत बाद 47वें मिनट में टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।मिनर्वा के लिए मोइनुद्दीन ने 68वें मिनट मे गोल किया लेकिन इसके बाद टीम कोई और सफलता हासिल नहीं कर सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें