फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएल शुरू होने से पहले ही सात खिलाड़ी और एक सहायक कोच कोरोना संक्रमित 

Tue, 13 Oct 2020 06:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के गोवा में अगले महीने शुरू होने वाले संभावित फुटबॉल सत्र से पूर्व सात खिलाड़ी और एक सहायक कोच कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार टीमों के गोवा में आने के बाद ये परीक्षण किए गए थे। किसी भी व्यक्ति में लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि यह पता नहीं चला है कि ये खिलाड़ी और कोच किस टीम का हिस्सा हैं। इन सभी को इनके होटलों में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो-सिक्योर) में एकांतवास में रखा गया है। इस सत्र में हिस्सा लेने वाली टीमों में सिर्फ एससी ईस्ट बंगाल की टीम गोवा नहीं पहुंची है जो पहली बार लीग में खेलेगी। पॉजिटिव पाए गए सभी को सात दिन में तीन बार निगेटिव आना होगा। इसके बाद ही वे अपनी संबंधित टीमों से जुड़ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें