फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापोली ने ड्रा खेला, खिताब की उम्मीदों को झटका

Mon, 18 Feb 2019 08:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नापोली की खिताब की उम्मीदों को उस समय झटका लगा जब टीम ने सिरी ए फुटबाल टूर्नामेंट में टोरिना के खिलाफ गोल रहित ड्रा खेला।

विज्ञापन


अंक तालिका में दूसरे स्थान पर चल रहे नापोली ने पिछले चार मैचों में तीसरा ड्रा खेला है। अब उसके और शीर्ष पर चल रहे गत चैंपियन यूवेंटस के बीच 13 अंक का अंतर है। इस ड्रा से नापोली की खिताब की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं।
विज्ञापन


नापोली के 24 मैचों में 53 अंक हैं जबकि यूवेंटस इतने ही मैचों में 66 अंक जुटाकर शीर्ष पर चल रहा है। 

इससे पहले रविवार को एक अन्य मैच में राद्जा नेनगोलान के गोल की बदौलत इंटर मिलान ने सेंपडोरिया के खिलाफ 2-1 की जीत से तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। 
विज्ञापन


इंटर मिलान के 24 मैचों में 46 अंक हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें