फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरी ए दोबारा शुरू, 103 दिन में पहला गोल निकोलस निकोलोऊ ने दागा

Mon, 22 Jun 2020 01:26 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फुटबॉल स्टेडियम - फोटो : social media
विज्ञापन

इटली की फुटबॉल लीग के दोबारा शुरू होने पर सिरी ए में 103 दिन में पहला गोल निकोलस निकोलोऊ ने दागा जबकि इस दौरान देश के स्वास्थकर्मियों और कोरोना वायरस महामारी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


अश्वेत खिलाड़ी निकोलोऊ गोल करने के बाद 'अश्वेतों का जीवन भी मायने रखता है' अभियान और जॉर्ज फ्लॉयड के समर्थन में अपने घुटनों के बल झुक गए, उन्होंने 15वें मिनट में टोरिनो को पार्मा पर बढ़त दिलाई।

पार्मा ने हालांकि जुराज कुका के 31वें मिनट में दागे गोल की बदौलत बराबरी हासिल कर ली और अंतत: मैच 1-1 से बराबर रहा। कोरोना वायरस महामारी के कारण तीन महीने से भी पहले लीग के निलंबित होने के बाद यह पहला सिरी ए मैच था।
विज्ञापन


टोरिनो के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों के समर्थन में अपनी जर्सी पर विशेष संदेश लिखा था 'सभी हीरो को धन्यवाद।' मैच की शुरुआत से पहले महामारी के दौरान जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें