फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साकर रोनाल्डो ने छोड़ा स्टेडियम, कोच पर निकाली लगातार दूसरे मैच में सब्स्टीट्यूट होने की भड़ास

Mon, 11 Nov 2019 02:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जगह बतौर सब्टीट्यूट मैदान पर उतरे पॉल डाइबाला ने एसी मिलान के खिलाफ 77वें मिनट में विनिंग गोल किया।  इस तरह रविवार रात 'सीरी-ए' में यूवेंटस ने एसी मिलान को 1-0 के अंतर से हरा दिया। इस मैच में यूवेंटस के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो का गुस्सैल रूप तब देखने को मिला, जब मुकाबला खत्म होने से 3 मिनट पहले ही वह स्टेडियम से बाहर चले गए।

विज्ञापन


दरअसल, खराब फॉर्म से गुजर रहे रोनाल्डो को कोच मॉरिजियो सारी ने 55वें मिनट में सब्स्टीट्यूट किया। यह लगातार दूसरा मुकाबला था, जब मैदान पर क्रिस्टियानो की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को फील्ड पर बुलाया गया हो। रोनाल्डो पिछले 10 मैच में सिर्फ दो ही गोल कर सके हैं, इसमें एक गोल पेनल्टी पर किया था।

इससे पहले पिछले मैच में लोकोमोतिव मॉस्को के खिलाफ भी उन्हें सब्स्टीट्यूट किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार दो मैच में सब्स्टीट्यूट होने के बाद रोनाल्डो नाराज हो गए। कोच सारी के साथ उनकी बहस भी हुई।
विज्ञापन


पांच बार बैलेन डी ऑर अवॉर्ड जीतने वाले रोनाल्डो मैदान से बाहर आते समय गुस्से में दिखाई दिए। चेंजिंग रूम में जाने से पहले उन्होंने कोच सारी को कुछ कहा भी। इस मामले में कोच सारी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि रोनाल्डो ने स्टेडियम को जल्दी छोड़ा था या नहीं। क्या यह अपने साथियों के प्रति असम्मान है? जैसा मैंने कहा, मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता।’

युवेंटस के कोच ने आगे कहा, ‘अगर यह सच है तो यह साथियों के साथ हल होने वाली समस्या है। मुझे रोनाल्डो के साथ कोई समस्या नहीं है। उन्हें धन्यवाद दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने अच्छी स्थिति में नहीं होने के बावजूद खुद को उपलब्ध बताया। पिछले महीने उनके घुटने में चोट लगी थी। सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने खुद ही अपने आप को उपलब्ध बताया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें