फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Serie A: इंटर मिलान ने सिरी ए में क्रेमोनेस को हराया, सभी प्रतियोगिताओं में यह लगातार पांचवीं जीत

Sun, 05 Oct 2025 03:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलान

सार

मार्टिनेज इंटर मिलान की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों के सूची में शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
मार्टिनेज - फोटो : Inter Milan Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉटेरो मार्टिनेज के गोल से इंटर मिलान ने सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को यहां क्रेमोनेस को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हरा दिया। इस जीत से इंटर मिलान, एसी मिलान, गत चैंपियन नेपोली और रोमा के समान 12 अंक हो गए हैं। इंटर मिलान की सभी प्रतियोगिताओं में यह लगातार पांचवीं जीत है।
विज्ञापन


मार्टिनेज इंटर मिलान की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों के सूची में शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं। उनके नाम इंटर मिलान की ओर से सभी प्रतियोगिताओं में 158 गोल हैं। वह और लुइगी कुवेनिनी टीम की ओर से सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

ग्युसेप मीजा 284 गोल से इंटर मिलान के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। उनके बाद एलेसांद्रो एल्बोवेली (209), रॉबर्टो बोनिनसेगना (171) और सांद्रो मेजोला (161) का नंबर आता है। अन्य मुकाबलों में कोमो और अटलांटा का मैच 1-1 से बराबर रहा जबकि लाजियो और टोरिनो ने भी 3-3 से ड्रॉ खेला। लीस ने पार्मा को 1-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें