फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप इतिहास में अपने एक गोल से सबसे बड़ा उलटफेर करने वाले डियोप का निधन

Tue, 01 Dec 2020 07:36 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Papa Bouba Diop - फोटो : Twitter@FIFAWorldCup
विज्ञापन

विश्व कप इतिहास में अपने एक गोल से सबसे बड़ा उलटफेर करने वाले सेनेगल के लंबी कद काठी के मिडफील्डर पापा बौबा डियोप का निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार थे। फुटबॉल की संचालन संस्था फीफा ने कहा, ‘सेनेगल के महान डियोप के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी है।’

विज्ञापन


जापान और दक्षिण कोरिया में हुए 2002 विश्व कप के शुरुआती मैच में डियोप के गोल की मदद से सेनेगल ने गत चैंपियन फ्रांस को 1-0 से शिकस्त देकर उलटफेर किया था। इस विश्व कप में सेनेगल ने पदार्पण किया था और इस जीत की बदौलत टीम क्वार्टर फाइनल में तक पहुंची थी।


इससे उसने किसी अफ्रीकी टीम के टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी की थी। फीफा ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘एक बार विश्व कप का नायक हमेशा विश्व कप का नायक रहता है।’
विज्ञापन


28 जनवरी 1978 को डकार में जन्मे इस फुटबॉलर ने अपने पेशेवर करियर में फुल्हम, वेस्ट हैम यूनाइटेड और बर्मिंघम सिटी जैसे बड़े क्लबों की ओर से खेला। उन्होंने 261 मैच खेले और 26 गोल दागे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें