फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले भविष्यवाणी शुरू, 'ब्राजील-अर्जेंटीना खेलेंगे फाइनल'

Sat, 07 Jun 2014 03:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी कुछ दिन शेष रह गए हैं लेकिन इस टूर्नामेंट को लेकर भविष्यवाणी का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


पिछली बार दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड कप के दौरान पॉल बाबा नाम के एक ऑक्टोपस ने अपने कई सटीक भविष्यवाणी से धूम मचाई थी।

ऐसे में इस बार वर्ल्ड कप में कौन सा जानवर सटीक भविष्यवाणी करेगा, सभी इसकी कयास लगाने में जुटे हैं। खैर, अभी वर्ल्ड कप के मेजबान टीम के कोच लुईज फेलिप स्कोलरी का कहना है कि फाइनल मुकाबला ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा।

कोच ने नहीं बताया कैसे निकाला रिजल्ट

ब्राजील के कोच लुईज फेलिप स्कोलरी ने भविष्यवाणी की है कि फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला मेजबान ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा।

स्कोलरी ने कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने टूर्नामेंट का विश्लेषण करने के बाद यह अनुमान लगाया है कि 13 जुलाई को फाइनल में दो दक्षिण अमेरिकी देशों के बीच मुकाबला होगा।

हालांकि स्कोलरी ने यह नहीं बताया कि वह इस नतीजे पर वह कैसे पहुंचे, लेकिन कहा कि वह उम्मीद कर रहे है कि अनुमान सही साबित हो क्योंकि दक्षिण अमेरिका में दो पारंपरिक पुटबाल टीमों के मुकाबले से फाइनल का इवेंट रोमांचक होगा।

नए कोच का नाम घोषित नहीं करेगा यूनान

यूनान ने उन अनुमानों को विराम लगा दिया जिनमें फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान कोच फर्नांडो संतोस के उत्तराधिकारी की घोषणा की उम्मीदें जताई जा रही थी।

वर्ल्ड कप में टीम के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यूनान फुटबॉल फेडरेशन ने आधिकारिक रूप से मीडिया में जारी उन खबरों को खारिज कर दिया है कि जिनमें कहा जा रहा था कि इटली के क्लाडियो रैनिएरी के साथ फेडरेशन ने करार को अंतिम रूप दे दिया है।

फेडरेशन ने कोच के पद पर किसी के चयन की चर्चाओं को विराम देते हुए कहा है कि नए कोच के लिए उम्मीदवारों से बातचीत जारी है। हम अभी तक किसी परिणाम पर नहीं पहुंचे हैं। इस विषय में कोई भी आधिकारिक घोषणा टूर्नामेंट के बाद ही की जाएगी।

रोनाल्डो सबसे स्टाइलिश, मेसी गोल्डन बूट के दावेदार

ब्राजील में फीफा वर्ल्ड कप को शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं लेकिन दुनिया पर फुटबॉल और खिलाड़ियों का बुखार सिर चढ़कर बोल रहा है।

खेल प्रेमियों में पुर्तगाल के करिश्माई कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो जहां सबसे स्टाइलिश खिलाड़ी माने जा रहे हैं वहीं अर्जेंटीना के लियोनल मेसी गोल्डन बूट के दावेदारों में सबसे पसंदीदा है। निम्बस द्वारा करीब ढाई करोड़ लोगों के बीच कराए गए एक सर्वे के अनुसार वर्ल्ड कप में रोनाल्डो को 52 फीसदी लोगों ने सबसे स्टाइलिश खिलाड़ी माना है।

इसी श्रेणी में स्पेन के आइकर कैसिलास को 28 और जर्मनी के मारियो गोटजे को 20 फीसदी मत मिले। मेसी को सर्वाधिक 47 फीसदी लोगों ने गोल्डन बूट का प्रबल दावेदार माना। गोल्डन बॉल पाने के हकदारों में ब्राजील के नेमार जूनियर सर्वाधिक 44 फीसदी मत पाकर नंबर एक पर हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जारी होगा सॉकर डायरी

फुटबॉल के दीवानों को इस खेल के दिलचस्प पहलुओं के बारे में बताने के लिए सॉकर डायरी का 11वां संस्करण जल्द जारी किया जाएगा।

12 जून से 13 जुलाई तक चलने वाले फीफा वर्ल्ड कप के लिए दिल्ली वेटरन फुटबॉल क्लब (डीवीएफसी) सोमवार को दिल्‍ली में सॉकर डायरी का 11वां संस्करण जारी करेगा जिसमें फुटबॉल के अहम आंकड़ और तथ्यों को पेश किया जाता है। इस सॉकर डायरी को पहली बार तीन भाषाओं (हिंदी-अंग्रेजी और उर्दू) में जारी किया जाएगा।

इससे पहले जारी की गई सॉकर डायरी में वर्ष 1998, 2002, 2006 और 2010 फीफा वर्ल्ड कप के तथ्यों को पेश किया गया था। इस बार जारी डायरी में 1930 से 2010 और 2014 फुटबाल वर्ल्ड कप के तथ्यों को पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें