फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के लिए बुरी खबर, संदेश झिंगन बांग्लादेश खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले से बाहर 

Thu, 10 Oct 2019 10:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संदेश झिंगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय रक्षा पंक्ति के अनुभवी खिलाड़ी संदेश झिंगन फीफा विश्व कप क्वालीफायर में बांग्लादेश के खिलाफ 15 अक्तूबर को सॉल्टलेक स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से चोट के कारण बाहर हो गए। 

विज्ञापन


पिछले महीने विश्व कप क्वालीफायर में एशियाई चैम्पियन कतर को गोल रहित ड्रॉ पर रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले झिंगन का टखना बुधवार को नार्थईस्ट यूनाईटेड के खिलाफ अभ्यास मैच में चोटिल हो गया। 

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने ट्वीट किया, 'नार्थईस्ट यूनाईटेड के खिलाफ मैत्री मैच के दौरान झिंगन चोटिल हो गये। वह 15 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी फीफा विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन




झिंगन के चोटिल होने से टीम को झटका लगा है क्योंकि प्रणय हलधर और राहुल भेके जैसे रक्षा पंक्ति के अनुभवी खिलाड़ी भी चोट के कारण टीम से बाहर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें