भारत की अंडर-14 टीम ने जापान के सुजूका में चल रहे सार्क फुटबाल टूर्नामेंट में अफगानिस्तान को 2-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भारत की ओर से दोनों गोल स्ट्राइकर कृष्णा पंडित ने किए। उन्होंने पहले ही मिनट में अमय रानावाडे से मिले पास पर गोल किया और फिर पांचवें मिनट में एक और गोल कर खेल के शुरुआती क्षणों में ही भारत को 2-0 की बढ़त दे दी।