फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंकटेश ले सकते हैं कांस्टेंटाइन की जगह!

Tue, 15 Jan 2019 11:47 PM IST
Mukesh Jha हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फुटबॉल कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन - फोटो : file photo
विज्ञापन

एएफसी कप में मिली हार के बाद इस्तीफा देने वाले स्टीफन कांस्टेंटाइन की जगह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एस वेंकटेश को कमान देने की तैयारी कर ली गई है। ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन कांस्टेंटाइन के साथ करार बढ़ाने की इच्छुक नहीं है, लेकिन वेंकटेशन को भी टीम का नियमित चीफ कोच नहीं रखा जाएगा। इस साल फेडरेशन नए विदेशी कोच को अनुबंधित कर लेगी।

विज्ञापन


दरअसल, 22 मार्च से अंडर-23 एएफसी क्वालिफायर होना है। कांस्टेंटाइन इस टीम के भी कोच थे। उजबेकिस्तान में होने वाले इस क्वालिफायर में मेजबानों के अलावा तजाकिस्तान और पाकिस्तान की टीमें खेलेंगी। वेंकटेश सीनियर टीम के सहायक कोच भी हैं। ऐसे में फेडरेशन को कांस्टेंटाइन का उनसे अच्छा विकल्प और कोई नजर नहीं आ रहा है। फेडरेशन के सामने अब सबसे बड़ा लक्ष्यय 2022 के वर्ल्ड कप का क्वालिफायर है जो इस साल नौ जून से शुरू होने जा रहा है। उसे उम्मीद है कि टीम के पास उस वक्त कोई न कोई नया विदेशी कोच होगा। फेडरेशन के संपर्क में वैसे भी कई आईएसएल टीमों के कोच भारतीय टीम से जुड़ने के इच्छुक हैं, लेकिन उसकी ओर से जल्द ही विज्ञापन निकाला जाएगा।

बहरीन के खिलाफ हार मिलने के बाद कांस्टेंटाइन ने जब इस्तीफा दिया तो उनका अनुबंध समाप्त होने में महज 17 दिन बचे थे। खास बात यह है कि फेडरेशन ने इस पर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर दिया और उनकी सेवाओं  के  लिए धन्यवाद किया। इसका मतलब यही निकाला जा रहा है कि फेडरेशन अब उनसे इस्तीफा वापस लेने को नहीं कहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें