रूस ने 3-1 से दर्ज की जीत
फुट टाइम समाप्त
दूसरा हाफ का खेल खत्म। आखिरी के 4 मिनट का इंजुरी टाइम दिया है।
90 मिनट का खेल समाप्त हो चुका है और आखिरी के 5 मिनट के खेल और बचे हैं।
मिस्र को पेनल्टी किक मिली और इस मौके का फायदा उठाते हुए सालाह ने शानदार गोल करते हुए अपनी टीम मिस्र की उम्मीद जगाई। हालांकि, चोट के बाद उनकी वापसी हुई है। उरुग्वे के खिलाफ पहले मैच में वह नहीं खेल पाए थे। इस विश्व कप में उन्होंने अपना पहला गोल किया।
73 मिनटः ..और ये गोल (सालाह)
70 मिनटः मिस्र पर भारी दबाव में नजर आ रही है।
मिस्र पर दबाव, रूस 3-0 से आगे
चेरीशेव के बाद डज्युबा ने शानदार गोल करके रूस को दिलाई 3-0 की बढ़त।
61 मिनटः अरे वाह! और ये एक और गोल (डज्युबा)।
इसके साथ रूस ने मिस्र पर बनाई 2-0 की बढ़त
58 मिनटः ...और ये एक और गोल। डेनिस चेरीशेव ने दागा शानदागा बेहतरीन गोल।
55 मिनटः सालाह के पास एक और अच्छा मौका था। 15 यार्ड से सालाह ने गोल करने की कोशिश की मगर चूक गए।
रूस 1ः मिस्र 0
47 मिनट (फाथी ऑन गोल)
47 मिनटः ...और ये गोल। दूसरा हाफ का खेल शुरू होने के कुछ ही देर बाद मिस्र ने आत्मघाती गोल करके रूस को बढ़त बनाने का मौका दे दिया। इसके साथ साथ रूस को 1-0 की बढ़त मिल गई।
दूसरे हाफ का खेल शुरू
पहले हाफ का खेल खत्म- रूस 0ः मिस्र 0
45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म, दोनों टीमें गोल करने में असफल रही। हालांकि, मौका दोनों ही टीमें को मिली थी। रूस ने पहले हाफ में 3 और मिस्र ने 6 फाउल किए। इसके अलावा रूस को 4 तो मिस्र को तीन कॉर्नर मिले।
44 मिनटः पहले हाफ का खेल लगभग समाप्त होने वाला है, लेकिन दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रही।
41 मिनटः मिस्र के लिए अच्छा मौका था। सलाह ने शानदार शॉल खेला था लेकिन गेंद गोलपोस्ट के बगल से निकलकर बाहर चली गई।
39 मिनटः रूस ने हमला करने की कोशिश की लेकिन सलाह ने बचा लिया।
33 मिनटः रूस वाकई अभी तक अच्छा खेल रही है लेकिन गेंद को अपने पास ज्यादा देर तक रख नहीं पाती। चोट से वापसी के बाद सालाह अच्छा खेलते नजर आ रहे हैं।
30 मिनटः 30 मिनट का खेल समाप्त होने को है लेकिन साऊदी अरब को 5-0 से मात देने वाली मेजबान रूस पर मिस्र पर दबाव नहीं बना पा रही है।
26 मिनटः सलाह गोलपोस्ट के काफी करीब थे और हैडर लगाने की कोशिश में थे, लेकिन झिर्कोव ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया।
25 मिनटः दोनों टीम एक दूसरे पर हावी दिख रही है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यदि रूस इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो
नॉकआउट चरण में जगह बना लेगी। वहीं, मिस्र रूस को हराकर जीत का खाता खोलना चाहेगी।
20 मिनटः लगभग 20 मिनट का खेल हो चुका है लेकिन दोनों ही टीमें 1 गोल के मशक्कत कर रही हैं।
18 मिनटः रूस फिर से मिस्र पर हावी नजर आ रही हैं। एक फ्री किक मिली लेकिन चेरीशेव ने इसे 20 यार्ड की दुरी से मारने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।
15 मिनटः मिस्र को कॉर्नर मिला। उसके पास गोल करने का बेहतरीन मौका था। साइद ने कर्ल किया और मोहसिन को पोस्ट के करीब पास मिली और वह इसे गोल करने में चूक गए। हालांकि मामला बेहद करीब था।
11 मिनटः रूस को पहला कॉर्नर मिला, एलेक्जेंडर ने शॉट लगाया और गेंद को पेनल्टी स्पॉट की ओर घुमाया इग्नासेविच ने हैड लगाया और लक्ष्य तक भेजने की कोशिश की, लेकिन मिस्र के गोलकीपर शेनावी ने बचा लिया।
6 मिनटः रूस एक बार फिर पिछले मुकाबले की तरह कम वैक करती नजर आ रही है। मिस्र पर दबाव बना रही है।
1 मिनटः खेल शुरू हो चुका हैं।
मिस्र ने किक आॅफ किया
-दोनों ही टीमें राश्ट्रगान के लिए मैदान में पहुच चुकी हैं।
नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
टीमें इस प्राकर हैंः-
रूस: एकिन्फीव, फर्नांडीस, कुटेपोव, इग्नाशेविच, झिर्कोव, गैज़िनस्की, जोबिन, सैमेडोव, गोलोविन, चेरीशेव,डज्युबा।
मिस्र : शेनावी, फाथी, अहमद हेगाजी, गेबर, शाफी, मोहम्मद अलनी, हैम्ड, सलाह, अल साइद, ट्रेजेगुएट, मोहेसेन।