फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा रैंकिंग की टॉप टेन टीमों में रुस भी

Thu, 08 Nov 2012 01:38 PM IST
FIFA Ranking, Top Ten team, Russia
विज्ञापन
विज्ञापन
रूस के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है, उनकी टीम ने फीफा रैंकिंग की टॉप टेन टीमों में अपनी जगह बना ली है। पहले यह टीम 12वें स्थान पर थी लेकिन ताजा रैंकिंग के अनुसार अब यह 9वें पायदान पर पहुंच गई है। फीफा ने इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूस की टीम को तीन पायदान का फायदा हुआ है, टीम 12वें से 9वें स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि उसकी इस रैंकिंग में सुधार का कारण विश्व कप क्वालीफायर मुकाबलों का प्रदर्शन है। क्वालीफायर मुकाबलों के दौरान टीम ने पुर्तगाल और अजरबेजान जैसी टीमों को मात दी थी। टॉप टेन में शामिल टीमें रैंकिंग के अनुसार इस प्रकार हैं-
विज्ञापन


1- स्पेन
2- जर्मनी
3- अर्जेटीना
4- पुर्तगाल
5- इटली
6- इंग्लैंड
7- नीदरलैंड्स
8- कोलम्बिया
9- रूस
10- क्रोएशिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें