फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो की वजह से मुश्किल में आयोजक, 2000 फुटबॉल प्रशंसक करेेंगे मुकद्दमा

Mon, 29 Jul 2019 10:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
विज्ञापन

पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मैदान पर नहीं उतरने से निराश दक्षिण कोरिया के करीब 2000 फुटबॉल प्रशंसक आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रहे है।

विज्ञापन


कानूनी सलाहकार ने बताया कि पिछले सप्ताह यहां की के-लीग की टीम का सामना जुवेंटस से था, लेकिन रोनाल्डो एक सेकंड के लिए मैदान पर नहीं उतरे। मैदान में मौजूद लगभग 65,000 दर्शक बार-बार उनके नाम का नारा लगा रहे थे, लेकिन रोनाल्डो ने इसे अनसुना कर दिया। कई प्रशंसक निराशा में अर्जेंटीना के उनके प्रतिद्वंद्वी लियोनल मेसी का नारा लगाने लगे। जब इस मैच की घोषणा की गई थी तब आयोजकों ने बताया था कि जुवेंटस इसके लिए तैयार है कि रोनाल्डो कम से कम 45 मिनट तक मैदान पर रहेंगे।

इस मुकाबले के लिए टिकट की कीमत 25 डॉलर (1718 रुपये) से 338 डॉलर (23235 रुपये) तक रखी गई थी। टिकट की बिक्री शुरू होने के ढाई घंटे के अंदर सभी टिकट बिक गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें