पांच मैचों से युवेंटस की जीत का सिलसिला जारी है। युवेंटस की टीम ही एकमात्र सीरी ए में ऐसी एकमात्र टीम है जिसने अपना कोई मैच अब तक नहीं गंवाया है। उसके पांच मैचों में 15 अंक हो चुके हैं जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद नेपोली उससे 3 अंक पीछे है।
नेपोली ने रविवार को टोरिनो को 3-1 से मात दी थी जिसमें लोरेंजो ने दो गोल किए थे। सात बार की चैंपियन युवेंटस और गत उपविजेता नेपोली के बीच तुरिन में अगले शनिवार को मुकाबला होगा। जबकि फ्रोसिनोन के खिलाफ अब तक 12 गोल हो चुके हैं और टीम महज एक अंक के साथ तालिका में सबसे निचले स्थान से एक पायदान ऊपर है।
दूसरी ओर ला लीगा में बार्सिलोना क्लब पांच मैचों में पांचवीं जीत हासिल करने में सफल नहीं हो सका। अपने सुपरस्टार लियोनल मेसी के गोल के बावजूद क्लब को गिरोना ने 2-2 की बराबरी पर रोक लिया।
बार्सिलोना को मेसी ने 19वें मिनट में बढ़त दिलाई लेकिन स्टुआनी के 45 और 51 वें मिनट में किए गोलों से गिरोना ने एक समय 2-1 की बढ़त बना ली थी। पिक्यू ने 63वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को बराबरी दिलाई वर्ना टीम को कैंप नाऊ में हार का सामना भी करना पड़ सकता था।
बार्सिलोना पहले हाफ में दस खिलाड़ियों से खेलने को विवश थी। क्लेमेंट लेंगलेट को विपक्षी टीम के खिलाड़ी को कोहनी मारने पर रेडकार्ड दिखाया गया। वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वार) तकनीक की मदद भी ली गई थी। इससे बड़ा फर्क पड़ा।
गिरोना ने पहले हाफ के अंत में ही बराबरी हासिल कर ली थी। उरुग्वे के स्टुआनी ने गिरोना के लिए गोल किया। बार्सिलोना अंक तालिका में रियल मैड्रिड के साथ 13 अंकों के साथ बराबरी पर आ गई है। हालांकि गोल अंतराल बार्सिलोना का अच्छा है। गिरोना छठे पायदान पर आ गई है।