फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो के गोल से रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को हराया

Mon, 04 Apr 2016 09:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने अल क्लासिको के तहत खेले गए मुकाबले में बार्सिलोना को 2-1 से पराजित कर दिया। इस हार के साथ ही बार्सिलोना का 39 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान यहां थम गया।
विज्ञापन


मैच का पहला गोल बार्सिलोना की ओर से गेरार्ड पिक ने 56वें मिनट में किया। रियल मैड्रिड की ओर से करीम बेंजेमा ने मैच के 62वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिला दी।

इसके बाद रोनाल्डो ने 85वें मिनट में गोल कर रियल मैड्रिड को शानदार जीत दिला दी। कप्तान सर्गेई रामोस को रेड कार्ड दिखाए जाने के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही रियल मैड्रिड की टीम ने मैदान में गजब के आपसी तालमेल का प्रदर्शन किया और बार्सिलोना के लंबे समय से चले रहे विजय रथ को रोक दिया। रामोस को उनके कैरियर में कुल 21वीं बार रेड कार्ड दिखाया गया।  
विज्ञापन


ब्राजील टीम में वापसी चाहते हैं काका
स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड और एसी मिलान के लिए खेल चुके दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी काका ने जून में कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के लिए ब्राजील टीम में वापसी की इच्छा जताई है।

बकौल काका, ‘मैं अपनी राष्ट्रीय टीम के अंतिम दो मैचों में बाहर बैठा रहा। कोपा अमेरिका के लिए टीम की घोषणा मई में होनी है। देखना होगा कि कोच डूंगा मुझे टीम में शामिल करते हैं या नहीं।’
विज्ञापन


काका जांघ में चोट की वजह से हाल में उरुग्वे और पराग्वे के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में नहीं खेल पाए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें