फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पहुंचे रोनाल्डिन्हो, जोरदार स्वागत के लिए रखी गई थी रॉल्स रायस कार

Fri, 15 Jul 2016 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारी सुरक्षा के बीच भारत पहुंचे रोनाल्डिन्हो - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारत में शुरू होने वाली प्रीमियर फुटसल लीग के लिए दुनियाभर के फुटबॉल के सितारे खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। भारत आने वालों में रेयान गिग्स और रोनाल्डिन्हो कुछ बड़े नाम हैं।
विज्ञापन


भारत की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली प्रीमियर फुटसल लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं और यह टूर्नामेंट 15 जुलाई से चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम से होगा।

लीग 15 से चेन्नई में शुरू होगी फिर 18 को गोवा मूव कर जाएगा। गोवा में ही फाइनल मैच होगा जो 24 जुलाई को खेला जाएगा। 

36 साल के रोनाल्डिन्हो फुटबॉल वर्ल्ड का काफी लोकप्रिय नाम है और वह फीफा की ओर से सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को दिए जाने वाले बैलन डी' ओर को 2 बार हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन


वह प्रीमियर फुटसल लीग में हिस्सा लेने भारत पहुंच गए हैं। 15 जुलाई से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में रोनाल्डिन्हो गोवा 5एस की टीम से खेलेंगे और वह टीम के मार्की खिलाड़ी भी हैं।

टी-शर्ट और शार्ट्स के साथ बीती रात चेन्नई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने वाले रोनाल्डिन्हो से मिलने के लिए प्रशंसकों के अलावा मीडियाकर्मियों में खासा उत्साह दिखा। मीडिया से जुड़े लोग उनका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

2002 में वर्ल्ड कप जीतने वाली ब्राजील टीम के सदस्य रहे रोनाल्डिन्हो भारतीय धरती पर कदम रखने के बाद बेहद शांत दिखे और फोटोग्राफर्स को फोटो लेने के काफी मौके भी दिए। हालांकि बाउंसर्स और पुलिस का घेरा काफी तगड़ा था।

लीग के सीईओ अभिनंदन बालासुब्रमण्यम भी खुद उनके स्वागत के लिए मौजूद थे और रोनाल्डिन्हो के लिए लोकप्रिय रॉल्स रायस कार की व्यवस्था की गई थी।

चेन्नई का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रोनाल्डिन्हो के अलावा कई और बड़े फुटबॉल सितारों पॉल स्कोल्स, रेयान गिग्स और हेरनेन क्रेस्पो की आगवानी करने का गवाह बना जो बारी-बारी से भारत पहुंचे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें