यूरोप में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था (यूईएफए) ने संकेत दिए हैं कि इटली के रोम और मिलान यूरो 2020 गेम्स की मेजबानी के लिए प्रमुख दावेदारों में से है। इस बीच इटली के फुटबाल महासंघ (एफआईजीसी) प्रमुख गियानकार्लो एबेटे ने भी उम्मीद जताई है कि रोम और मिलान के यूरो खेलों की मेजबानी करने की सबसे अधिक उम्मीद है।
एबेटे ने कहा, ‘रोम में हाल ही में चैंपियंस लीग का फाइनल खेला गया है और मिलान में भी ऐसे ही चैंपियंस लीग मैच कराए जाने हैं। इटली यूरोपीय चैंपियनशिप 2020 के खेलों का आयोजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रोम और मिलान शानदार शहर हैं जहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन कराए जा सकते हैं।’