फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर रिकॉर्ड चौथी बार इस बड़े अवार्ड से हुए सम्मानित

Sat, 16 Dec 2017 08:32 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोजर फेडरर - फोटो : independent
स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस स्टार ग्रैंड स्लैम के बादशाह रोजर फेडरर को रिकॉर्ड चौथी बार 'बीबीसी ओवरसीज स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर' अवार्ड से नबाजा गए। 36 साल के फेडरर ने इस साल बेहतरीन परफ्रॉमेंस दिखाई और अपने नाम दो और ग्रैंड स्लैम दर्ज किए।
विज्ञापन

2 of 5
रोजर फेडरर
फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद रिकार्ड 8वीं बार विंबलडन खिताब अपने नाम किया और इस सत्र उनका रिकार्ड 52-5 का रहा। वह इसी साल विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर भी पहुंचे। गौरतलब है कि फेडरर ने यह रिकॉर्ड चौथी बार अपने नाम किया है।
विज्ञापन

3 of 5
रोजर फेडरर - फोटो : twitter
इससे पहले उन्होंने साल 2004, 2006 और 2007 में भी उन्हें विश्व की सर्वश्रेष्ठ खेल शख्सियत चुना गया था। उनके अलावा मोहम्मद अली और जमैका के यूसेन बोल्ट ने 3-3 बार यह खिताब जीता है। अवार्ड जीतने के बाद फेडरर ने कहा, 'मुझे अपने आप पर गर्व है कि ब्रिटेन के लोगों ने मुझे बीबीसी ओवरसीज स्पोर्ट्स पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर के रूप में चुना है।' 

4 of 5
रोजर फेडरर - फोटो : Reuters
फेडरर ने इस सम्मान को पाने के लिए अमरीकी फुटबाल टॉम ब्रैड, तैराक केटी लेडेस्की, पैराथलीट तात्याना मैकफेडेन, एथलीट सैली पियर्सन और डार्ट खिलाड़ी माइकल वैन गेरवेन को मात दी। बता दें कि फेडरर ने इस वर्ष ऑस्ट्रेलियाई ओपन और विंबलडन का खिताब जीतकर अपने ग्रैंड स्लैम खिताबों की संख्या 19 कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोजर फेडरर - फोटो : PTI
फेडरर इस वर्ष क्रोएशिया के मैरिन सिलिक को खिताबी मुकाबले में हराकर आठ विंबलडन खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल को पांच सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें