फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेमार चोटिल पर ब्राजील की जीत, म्बापे के घायल होने पर भी फ्रांस जीता

Thu, 22 Nov 2018 04:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
neymar and mbappe
विज्ञापन

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार को आठवें मिनट में ही चोटिल होकर मैदान छोड़ना पड़ा, लेकिन टीम कैमरून के खिलाफ मैत्री मैच 1-0 से जीतने में सफल रही। ब्राजील के लिए यह गोल नेमार की जगह मैदान में उतरे रिचार्लीसन ने दागा। पेरिस सेंट जर्मेंन की ओर से खेलने वाले नेमार को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर होना पड़ा।

विज्ञापन


दर्शकों को यह अच्छा नहीं लगा और उन्होंने इस फॉरवर्ड की हूटिंग की। रिचार्लीसन ने 45वें मिनट में गोल दागा। ब्राजील की तरफ से यह उनका छठे मैच में तीसरा गोल है। नेमार की चोट से ब्राजील की जीत पर तो असर नहीं पड़ा, लेकिन इससे पेरिस सेंट जर्मेन की चिंता बढ़ गई है जिसे अगले सप्ताह चैंपियंस लीग में लिवरपूल से भिड़ना है।

वहीं, काइलिन म्बापे की कंधे की चोट के बावजूद बावजूद विश्व चैंपियन फ्रांस मैत्री मैच में उरुग्वे पर 1-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहा। यह फ्रांस का इस सत्र का अंतिम मैच था और उसने जीत के साथ इसका शानदार अंत किया। पहला हाफ गोलरहित डॉ रहने के बाद फ्रांस के लिए 52वें मिनट में ओलिवर गिरोड ने पेनाल्टी पर गोल किया जोकि निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन


मार्टिन कासारेस का हाथ गेंद से लगने के कारण फ्रांस को यह पेनाल्टी मिली थी। म्बापे पहले हाफ में चोटिल हो गए और उसके बाद उन्हें बाहर होना पड़ा। फ्रांस की इस जीत पर भी उनकी चोट हावी रही। फ्रांस के के कोच दिदिर डिसचैंप्स ने हालांकि बाद में कहा कि गिरने के बाद उनके कंधे में दर्द होने लगा था लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें