फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्यावृत्ति बढ़ाने के आरोप में 2 फुटबॉलरों को होगी जेल?

विज्ञापन
विज्ञापन
बैलन डी'आर पुरस्कार के लिए नामित किए गए फ्रैंक रिबेरी और रीयल मैड्रिड के स्ट्राइकर करीम बेन्जेमा को तीन साल की कैद हो सकती है।
विज्ञापन


दोनों स्टार फुटबॉलरों को आज फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक अदालत में पेश होना है। इन दोनों पर एक कम उम्र की लड़की के साथ पैसे देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है।

अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो रिबेरी और करीम को तीन साल की कैद और 45,000 यूरो (37 लाख रुपए) का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

पांच साल पहले हुई घ्ाटना
इस घटना को पांच साल हो चुके हैं। बेयर्न म्युनिख के स्ट्राइकर 2009 में म्युनिख में अपने 26वें जन्मदिन पर एक महिला के साथ सेक्स किया था। हालांकि इसके बाद फुटबॉलर ने स्वीकार किया था कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह 18 साल की नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, करीम बेन्जेमा ने इस मामले में अपनी संलिप्तता होने से इनकार किया है। फ्रेंच कानून के अनुसार 18 साल से कम उम्र की लड़कियों को पैसा देकर सेक्स करना अपराध माना जाता है।

रिबेरी के वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल सुनवाई के मामले में कोर्ट में पेश नहीं होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें