फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस सेंट जर्मेन को हराकर रेनेस बना फ्रेंच कप 2019 का चैंपियन

Sun, 28 Apr 2019 06:55 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
paris st germain
विज्ञापन

बड़े सितारों से सजी फ्रांस की फुटबॉल टीम पेरिस सेंट जर्मेन को फ्रेंच कप फाइनल में शनिवार को रेनेस ने हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए 48 साल बाद खिताब हासिल किया। रेनेस की टीम मैच के 21वें मिनट तक 0-2 से पिछड़ रही थी लेकिन अतिरिक्त समय के खेल के बाद भी यह रोमांचक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा जिसके बाद पेनल्टी में रेनेस ने 6-5 से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


मैच के 118वें मिनट में विश्व कप के हीरो रहे कायलियान एमबापे को विरोधी टीम के खिलाड़ी को गलत तरीके से रोकने के लिए रेड कार्ड दिखाया गया और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। ब्राजील के कप्तान नेमार की मदद से दानी एल्वेस ने 13वें मिनट में लीग वन की चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन का खाता खोला। इसके आठ मिनट बाद नेमार ने टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। 
 

मैच के 40वें मिनट में प्रेसनेल किमपेम्बे के आत्मघाती गोल से स्कोर 2-1 हो गया। मैच के 66वें मिनट में एडसन मेक्जेर ने गोल करके रेनेस को 2-2 से बराबरी दिला दी। नियमित समय में इसी स्कोर पर मैच छूटने के बाद अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही जिसके बाद पेनल्टी में रेनेस ने बाजी मारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें