फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

El Clasico: रियल मैड्रिड का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना से, टेबल टॉपर बनने के लिए भिड़ेंगी दोनों टीमें

Sun, 16 Oct 2022 01:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रियल मैड्रिड की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि बार्सिलोना शीर्ष पर है। इस मैच में दोनों टीमें पहले स्थान पर कब्जे के लिए भी जोर लगाएंगी। 
 
विज्ञापन
रियल मैड्रिड बनाम बार्सिलोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पैनिश फुटबॉल में इस सप्ताह के अंत में रियल मैड्रिड का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना के साथ है। बार्सिलोना वर्तमान में ला लीगा की अंक तालिका में शीर्ष पर है और इस सीजन में काफी अच्छा खेल दिखाया है। इस टीम को पिछले मैच में इंटर मिलान के खिलाफ 3-3 से ड्रा खेलना पड़ा था। इस समय बार्सिलोना को जीत की सख्त जरूरत है। वहीं, रियल मैड्रिड इस समय लीग की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और उसने इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन किया है। यह टीम यूईएफए चैंपियंस लीग में शेखर डोनेट्स्क को नहीं हरा पाई थी। ऐसे में जीत हासिल करने के लिए इस टीम को अपने खेल का स्तर बेहतर करना होगा। 
विज्ञापन


रियल मैड्रिड के आंकड़े बार्सिलोना से बेहतर हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए 249 मैचों में से 100 में रियल मैड्रिड जीती है, जबकि बार्सिलोना ने 97 मैच जीते हैं। एल क्लैसिको ला लीगा इतिहास में सबसे अधिक खेला जाने वाला मैच है। अब तक 184 एल क्लैसिको में रियल मैड्रिड 76 और बार्सिलोना 73 मैच जीता है। रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना के खिलाफ अपने पिछले छह मैचों में से पांच जीते हैं। 

बार्सिलोना ने इस साल मार्च में 4-0 की स्कोरलाइन के साथ एल क्लासिको जीता और 2019 के बाद पहली बार लगातार जीत हासिल कर सकता है। रियल मैड्रिड ने इस सीजन में ला लीगा में अपने पहले आठ मैचों में से सात जीते हैं। इस स्तर पर यह सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन


इस सप्ताह इंटर मिलान के खिलाफ बार्सिलोना का प्रदर्शन खराब था और यूईएफए चैंपियंस लीग में नॉक-आउट में जगह बनाने के लिए उसे कुछ खास करना होगा। रियल मैड्रिड ने ला लीगा में अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ तालमेल बनाए रखा है और उनके खिलाफ हाल ही में एक प्रभावशाली रिकॉर्ड बनाया है। दोनों टीमें इस समय समान रूप से मेल खाती हैं और इस सप्ताह के अंत में ड्रॉ खेल सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें