लाजियो ने जुवेंटस को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से मात देकर पांचवीं बार इटालियन सुपर कप का खिताब जीत लिया। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोई करिश्मा नहीं दिखा सके नतीजा जुवेंटस को फाइनल में हार मिली। लाजियो के लिए लुईस अल्बर्टो 16वें मिनट, सेनाद 73वें मिनट और दानिलो 90+4 ने एक-एक गोल किया। सीरी ए चैंपियन जुवेंटस के लिए एकमात्र गोल पाउलो ने 45वें मिनट में किया।