फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spanish Super Cup: रियल मैड्रिड ने एथलेटिक बिलबाओ को हराकर खिताब पर किया कब्जा, मोदरिच-बेंजेमा ने दागे एक-एक गोल

Tue, 18 Jan 2022 12:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रियल मैड्रिड ने एथलेटिक बिलबाओ को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से शिकस्त देकर स्पेनिश सुपर कप का खिताब अपने नाम किया। रियल की तरफ से लुका मोदरिच (38वें मिनट) और करीम बेंजेमा (52वें मिनट) ने एक-एक गोल दागे।
विज्ञापन
रियल मैड्रिड - फोटो : twitter@realmadriden
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियल मैड्रिड ने एथलेटिक बिलबाओ को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से शिकस्त देकर स्पेनिश सुपर कप का खिताब अपने नाम किया। रियल की तरफ से लुका मोदरिच (38वें मिनट) और करीम बेंजेमा (52वें मिनट) ने एक-एक गोल दागे। 36 वर्षीय लुका का यह सत्र का पहला गोल था और वह अब सुपर कप के इतिहास में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बन गए हैं। 

विज्ञापन


सऊदी अरब के किंग फहद स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में रियल की टीम शुरू से हावी रही और बिलबाओ को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। हालांकि एक मौका ऐसा आया था जब बिलबाओ को 87वें मिनट में पेनल्टी का मौका मिला, लेकिन वह इसे भुनाने में नाकाम रही। इसके साथ ही रियल की जीत भी सुनिश्चित हो गई। 
विज्ञापन




रियल ने 12वीं बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। वह अब बार्सिलोना (13) के सर्वाधिक बार इस खिताब को जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी से सिर्फ एक जीत दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें