रियल मैड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ला लिगा क्लब ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। क्लब ने अपने बयान में कहा कि हाल ही में इस महीने जिदान को कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने के बाद उन्हें आइसोलेट किया गया था, जिस कारण वह अभ्यास सत्र का भी हिस्सा नहीं थे। फिलहाल क्लब ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई सूचना नहीं दी है। इससे पहले जिदान की कोचिंग वाली टीम कोपा डेल रे में तीसरे दर्जे की अलकोयानो ने 1-2 से हार गई थी। मैड्रिड को अब शनिवार को स्पेनिश लीग में अलावेस से खेलना है।