फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई लीग: रियल कश्मीर ने दर्ज की पहली जीत, गत चैंपियन चेन्नई सिटी को 2-1 से हराया

Thu, 26 Dec 2019 08:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रियल कश्मीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए रियल कश्मीर ने बृहस्पतिवार को गत चैंपियन चेन्नई सिटी को 2-1 से हराकर आई लीग में सत्र की पहली जीत दर्ज की। दानिश फारूक ने 22वें मिनट और आइवरी कोस्ट के बाजी आर्मएंड ने 27वें मिनट में गोल किए। चेन्नई के लिए एकमात्र गोल सैयद सुहेल पाशा ने 48वें मिनट में किया।

विज्ञापन


रियल कश्मीर का यह तीसरा मैचा था। पिछले दो मुकाबलों में उसने ईस्ट बंगाल और टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन (टीआरएयू) से ड्रॉ खेला था। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद श्रीनगर में यह पहला मैच था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें