घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए रियल कश्मीर ने बृहस्पतिवार को गत चैंपियन चेन्नई सिटी को 2-1 से हराकर आई लीग में सत्र की पहली जीत दर्ज की। दानिश फारूक ने 22वें मिनट और आइवरी कोस्ट के बाजी आर्मएंड ने 27वें मिनट में गोल किए। चेन्नई के लिए एकमात्र गोल सैयद सुहेल पाशा ने 48वें मिनट में किया।
रियल कश्मीर का यह तीसरा मैचा था। पिछले दो मुकाबलों में उसने ईस्ट बंगाल और टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन (टीआरएयू) से ड्रॉ खेला था। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद श्रीनगर में यह पहला मैच था।