फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I-leauge: रियल कश्मीर ने चेन्नई सिटी को 1-0 से दी शिकस्त

Mon, 28 Jan 2019 07:02 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
real kashmir
विज्ञापन

रियल कश्मीर ने सोेमवार को चेन्नई सिटी एफसी को 1-0 से पराजित कर आईलीग फुटबॉल में खिताब जीतने की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। आइवरी कोस्ट के स्ट्राइकर नोहरे किर्जो ने टीआरसी मैदान में कड़ाके की सर्दी के बीच खेले गए मुकाबले में रियल कश्मीर के लिए मैच का एकमात्र गोल 81वें मिनट में दागा जो निर्णायक साबित हुआ।

विज्ञापन


रियल कश्मीर ने शुरू से ही मैच पर दबदबा बनाए रखा और विरोधी टीम के गोल पर कई हमले किए। इसके विपरीत चेन्नई कुछ मौकों पर ही कश्मीर के गोल तक पहुंचा। रियल कश्मीर के 14 मैचों में 28 अंक हो गए हैं और वह चर्चिल ब्रदर्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। चेन्नई 14 मैचों में 30 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर कायम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें